Site icon Yashbharat.com

एन.के.जे. पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ गांजा 04 किलो. 236 ग्राम गांजा जप्त किया, 03 आरोपी गिरफ्तार

IMG 20251014 WA0033

एन.के.जे. पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ गांजा 04 किलो. 236 ग्राम गांजा जप्त किया, 03 आरोपी गिरफ्ता

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं उमराव सिंह उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन में थाना एन. के. जे प्रभारी को मिली सफलता । कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने हेतु नशे की अवैध गतिविधियों में रोकथाम के निर्देश दिये गये है इसी तारतम्य में को थाना प्रभारी एन.के.जे. के आदेशानुसार सउनि सहपाल परतेती, हमराह स्टाफ, सउनि केवल उईके, प्र०आर० गणेश दत्त मिश्रा, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. राजेश चौधरी आर.चालक ओमशिव तिवारी के कोम्बिंग गश्त पेट्रोलिंग दौरान सरपंच ढाबा जुहला बायपास में संदिग्ध मोटर साईकिल मै तीन व्यक्ति बैठे मिले तीनो व्यक्तियों से नाम पता पूछताछ कर तलाशी ली गई मोटर साईकिल के बीच में बैठे व्यक्त्ति के पास एक नीले रंग का थैला रखे मिला जिसे चैक करने पर थैला के अंदर चार अलग अलग पन्नियों में चार पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। उक्त तीनो व्यक्ति से पैकेट के संबंध में पूछने पर तीनो व्यक्तियों द्वारा पैकेट में गांजा होना बताया। मौके पर इलेक्ट्रानिक तराजू से अवैध मादक पदार्थ गांजा का तौल करने पर कुल बजन 4 किलो 236 ग्राम कीमती लगभग 50,000 रूपये एवं एक मोटर साईकिल एच.एफ. डीलक्स कं. एम.पी. 35 जेड डी 4861 कीमती लगभग 35,000 रूपये, एवं आरोपीगणों के पास से 03 टच मोबाइल जप्त किया गया है। थाना एन.के.जे. कटनी में आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपियों से पृथक से पूछताछ की जा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी टूटू पारधी आदिवासी पिता मोहन पारधी निवासी चौपरा शाहनगर जिला पन्ना ,
समीन खान पिता अजीब खान निवासी टिकरिया शाहनगर जिला पन्ना , अंकित यादव पिता पुरुषोत्तम यादव निवासी ग्राम टिकरिया, शाहनगर जिला पन्ना,
जप्त मशरुका में 04 किलो 236 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 50,000 रूपये , एक मोटर साईकिल कीमती 35000 रूपये। 03 नग स्मार्ट फोन कीमती 30,000 रूपये जप्त किए है

कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी. रूपेन्द्र राजपूत सउनि सहपाल परतेती, सउनि केवल उईके, प्र०आर० प्रहलाद सैयाम, प्र०आर० आरिफ हुसैन, प्र.आर. गणेश दत्त मिश्रा, प्र.आर. राजेश चौधरी, प्र.आर. 19 कुलदीप सिंह आर. चालक 196 ओमशिव तिवारी

Exit mobile version