एनकेजे पुलिस ने किया 2 सौ किलो महुआ लाहन नष्ट

एनकेजे पुलिस ने किया 2 सौ किलो महुआ लाहन नष्ट

एनकेजे पुलिस ने  2 सौ किलो महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा नशे पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एनकेजे द्दारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई ।

थाना एनकेजे पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, अवैध कच्ची हाथ भट्टी से बनी शराब के ठिकानो पर की दबिश, 200 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन किया गया नष्ट

थाना प्रभारी द्वारा इलाका भ्रमण के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी गडाहार मछरियन डेरा मे बड़ी मात्रा मे कुछ व्यक्ति द्वारा शराब की भट्टी चढ़ाकर अवैध महुआ शराब बना रहे है कि सूचना पर सूचना तस्दीक वास्ते थाना प्रभारी उनि नीरज दुबे मय स्टाफ के गडाहार मछरियन डेरा पहुचा पुलिस को आता देखकर आरोपी भागने लगे जिसे घेराबंद कर आरोपी की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से 02 लीटर देशी महुआ कच्ची शराब को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत का र्यवाही की गयी एव आसपास क्षेत्र मे झाड़ियो के नीचे ढूंढ कर देखा तो 13 प्लास्टिक 200 किलोग्राम महुआ लाहन कीमती 20.000 रुपये मिला जिसको वही पर पर नष्ट किया गया।

आरोपिया- धनपतिया निषाद पति किशन लाल निषाद उम्र 58 निवाशी गाडाहार मछरियन डेरा थाना एनकेजे कटनी
पुलिस कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी उनि नीरज दुबे, सउनि केवल ऊइके, सउनि सहपाल परतेती, आर. 70 दीपक तिवारी आर. 620 लुटेश प्रजापति, म.आर. 742 सरला चतुर्वेदी, म. सैनिक 51 सरोज पिल्लै, एनआरएस सोनू कहार व एनआरएस सोमियल मसीह की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version