NKJ पोल्ट्री फार्म से शराब का जखीरा बरामद, एनकेजे पुलिस की छापामार कार्यवाही

NKJ पोल्ट्री फार्म से शराब का जखीरा बरामद, एनकेजे पुलिस की छापामार कार्यवाही। एनकेजे पुलिस में गत 8 सितंबर की रात शराब के एक अवैध ठिकाने पर छापामार कार्यवाही करते हुए बड़े पैमाने पर शराब जप्त की है। ग्राम गुबराधरी स्थित पोल्ट्री फार्म के पिछले हिस्से में मौजूद एक मकान से आरोपी लंबे समय से शराब की तस्करी एवं संग्रहण कर रहा था।

एनकेजे पुलिस की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना एनकेजे पुलिस ने उक्त ठिकाने से 318 पाव कुल कीमत 28620 रू० की शराब का विकय करते आरोपी पकड़ा है। अति. पुलिस महानिदेशक जोन जबलपुर उमेश जोगा व पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, मनोज केड़िया अति पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन एवं  ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना एनकेजे प्रभारी ने गत रात्रि बड़ी करवाई को अंजाम दिया है।

 

पुलिस के मुताबिक 08 सितंबर को थाना प्रभारी एनकेजे के आदेशानुसार सउनि सहपाल परतेती, हमराह स्टाफ प्र0आर0 गणेश दत्त मिश्रा, प्र0आर0 आरिफ हुसैन ने सूचना के आधार पर गुबराधरी के पोल्ट्री फार्म के पीछे बने एक कमरे के अंदर शराब जब्त की।

 

बताया जाता है की जब पुलिस ने घेराबंदी कर एक लड़के को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से 02 बोरिया मिली जिन बोरियों में देशी मसाला लाल 318 पाव शराब कीमती 28620 रू. जप्त किया गया है। पकड़ा गया आरोपी विकास सिंह पिता हृदय सिंह उम्र 20 साल निवासी गुबराधरी थाना एनकेजे कटनी बताया जा रहा है।
उक्त प्रकरण में उप निरी. नीरज दुबे, सउनि सहपाल परतेती, प्र0आर0 गणेष दत्त मिश्रा, प्र0आर0 आरिफ हुसैन की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version