Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक आज, मीटिंग से पहले ममता ने दिखाए तल्ख तेवर

Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक आज, मीटिंग से पहले ममता ने दिखाए तल्ख तेवर

दिल्ली में आज नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक है. पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. नीति आयोग की इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम हिस्सा ले रहे हैं. इंडिया गठबंधन ने इस बैठक का बॉयकॉट किया है. कुछ गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने बजट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए इससे किनारा किया है।

हालांकि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होंगी. इसके अलावा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. मीटिंग से पहले ममता बनर्जी ने नीति आयोग को लेकर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि इसे बंद कर फिर से योजना आयोग लाया जाए. नीति आयोग की बैठक सुबह 10 बजे से होगी. राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में यह बैठक होगी.

नीति आयोग की इस बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. बैठक की थीम ‘विकसित भारत @2047’ है. इसका मुख्य फोकस भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है. नीति आयोग की बैठक के बाद ‘सीएम कॉन्क्लेव’ होगा, जिसमें राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।

बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा

बैठक के दौरान राज्य सरकार की ओर से नीति आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट के साथ केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित योजना पर चर्चा होगी. बैठक में 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी, विकसित राष्ट्र में राज्यों की भूमिका, पेयजल-बिजली, स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा, देश-राज्यों के विकास का रोडमैप, केंद्र-राज्य सरकारों में सहयोग और डिजिटलीकरण जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

बैठक में कौन-कौन हो रहा शामिल?

किस किस ने किया बॉयकॉट?

बैठक के बहिष्कार पर किसने क्या कहा?

Exit mobile version