Site icon Yashbharat.com

NITI Aayog Meeting केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में आगे

cm shivraj singh chouhan adress crisis management

NITI Aayog Meeting  प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, किसान सम्मान निधि, स्वामित्व सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश भाजपा शासित राज्यों में आगे है।

उल्लेखनीय है कि हरदा जिले में आबादी क्षेत्र का सर्वे कराकर भू-अधिकार पत्र का वितरण किया जा चुका है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में ग्रामीण आबादी को घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

78 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से राशि मिल रही है तो राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू करके अपनी ओर से दो किस्तों में चार हजार रुपये देने की व्यवस्था बनाई है। नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को बैंकों से दस हजार रुपये का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया गया है तो राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के पथ विक्रेताओं के लिए अपनी ओर से योजना लागू की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को दिल्ली में नीति आयोग की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में यह बात सामने आई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय योजनाओं को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के प्रदर्शन की सराहना की।

बैठक में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश में किसान कल्याण, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री स्वनिधि सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने की शिवराज सरकार की योजना की प्रशंसा हुई।

वहीं, राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, स्वामित्व योजना में ड्रोन से सर्वे, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयास, प्रधानमंत्री स्वनिधि और अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि भाजपा शासित राज्यों मध्य प्रदेश इन योजनाओं में आगे है।

Exit mobile version