Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

Nirbhya case : तिहाड़ जेल के बाहर बट रही मिठाइयां

नई दिल्ली । सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया है। मामले के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है। इन्हें दिल्ली के तिहांड जेल में फांसी दी गई। जेल के बाहर लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं। इसे लेकर निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों की फांसी के बाद महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। हम सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध करेंगे ताकि कोई भी ऐसे मामलों में देरी की रणनीति न अपना सके। जेल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार इसके कुछ ही देर बाद चारों शव को हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सकों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम