किताब में ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’: पांचवीं क्लास की इंग्लिश बुक में छपा बॉलीवुड गाना; सोशल मीडिया पर भड़के लोग, शुरू हुई नई बहस

किताब में ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’: पांचवीं क्लास की इंग्लिश बुक में छपा बॉलीवुड गाना; सोशल मीडिया पर भड़के लोग, शुरू हुई नई बहस

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों स्कूली शिक्षा और पाठ्यक्रम (Syllabus) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी (English) की एक किताब में बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का सुपरहिट गाना ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ छपे होने का मामला सामने आया है। फिल्मी गाने के बोल पाठ्यपुस्तक में देखकर अभिभावक और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और इस पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

वो प्रोफेशनल थीं, अफवाहें झूठी हैं…” किसिंग सीन के दौरान खून बहने के दावे पर वीर दास का जवाब, कंगना ने भी ली चुटकी

अंग्रेजी सुधारने के नाम पर ‘फिल्मी गाना’ जानकारी के अनुसार, यह किताब बच्चों की अंग्रेजी भाषा की समझ और कम्यूनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। लेकिन किताब के एक चैप्टर में बकायदा ‘NimbuDA-NimbuDA’ (निंबूड़ा-निंबूड़ा) गाने के बोल अंग्रेजी में लिखे गए हैं। जैसे ही इस किताब के पन्नों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लोगों ने शिक्षा व्यवस्था और पब्लिशर्स को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। किताब में ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’: पांचवीं क्लास की इंग्लिश बुक में छपा बॉलीवुड गाना; सोशल मीडिया पर भड़के लोग, शुरू हुई नई बहस

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: यूजर्स बोले- ‘यह कैसा सिलेबस?’ किताब की तस्वीरें वायरल होने के बाद इंटरनेट पर दो धड़े बन गए हैं:

फिलहाल, यह किताब किस राज्य या किस निजी स्कूल पब्लिशर की है, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस ‘निंबूड़ा’ विवाद ने देश में स्कूली पाठ्यक्रम की समीक्षा और उसकी गंभीरता पर एक बड़ी बहस जरूर छेड़ दी है।

Exit mobile version