Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Nikki Yadav Murder Case Update: Delhi: शादी के तीसरे दिन साहिल ने पत्नी को बताई थी गर्लफ्रेंड निक्की की हत्या की कहानी

Nikki Yadav Murder Case Update: Delhi: शादी के तीसरे दिन साहिल ने पत्नी को बताई थी गर्लफ्रेंड निक्की की हत्या की कहानी : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामने आए निक्की यादव मर्डर केस की चर्चा पूरे देश में हो रही है। दिल्ली पुलिस केस की जांच में जुटी है। आज का दिन अहम है। निक्की के पोस्टमार्टम से पता चलेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई? वहीं साहिल गहलोत को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। यहां पढ़िए पूरे घटनाक्रम के बारे में

हत्याकांड को लेकर नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि आरोपी साहिल, अपनी प्रेमिका को हिल स्टेशन ले जाने के बहाने कार में बैठाकर बाहर ले गया था। कार में दोनों का झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहिल ने मोबाइल फोन डाटा केबल ले गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को दोस्त के ढाबे में फ्रिज में रख दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। लड़की निक्की यादव है, जो प्रेम साहिल से शादी करना चाहती थी।

परिवार ने जब साहिल की शादी कहीं और तय कर दी, तो पहले तो उसने निक्की से यह बात छुपाई, लेकिन जब उसे पता चल गया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

9 और 10 फरवरी को शादी तय हो गई तो उसी दिन साहिल ने अपने दोस्त के एक ढाबे पर निक्की की हत्या कर लाश को फ्रीज में छुपा दिया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसी दिन साहिल ने परिवार की मर्जी के मुताबिक शादी रचाई।

शादी के तीसरे दिन पत्नी को बताई थी हत्या करने की बात

निक्की की हत्या के बाद अगले दिन साहिल ने बहादुरगढ़ के एक गांव निवासी एक लड़की से शादी की थी। लड़की माता-पिता की इकलौती संतान है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके स्वजन को मंगलवार को पता चला कि साहिल ने एक लड़की का कत्ल किया है। पुलिस का दबाव बढ़ता देख सोमवार रात साहिल ने पत्नी को बताया कि उसने लड़की की हत्या की है। पुलिस उसे पकड़ लेगी इसलिए वह अपने घर चली जाए। मंगलवार सुबह लड़की के स्‍वजन उसे घर ले गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम