katniमध्यप्रदेश

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें रक्षाबंधन के पूर्व सुभाष चौक मुख्य बाजार का किया निरीक्षण,शहर के नागरिकों एवं व्यापरियों से की चर्चा

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें रक्षाबंधन के पूर्व सुभाष चौक मुख्य बाजार का किया निरीक्षण,शहर के नागरिकों एवं व्यापरियों से की चर्च

कटनी -निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें रक्षाबंधन के पूर्व सुभाष चौक मुख्य बाजार का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए है,इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अवकाश जायसवाल मौजूद रहे । श्री पाठक नें निरीक्षण के दौरान बाजार में भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्री पाठक ने मौके पर उपस्थित निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी समुचित व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित की जाए,अस्थाई व्यापारियों एवं शहर के नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि, किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उनसे सीधे बात कर सकते है ।

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि,वर्तमान में सावन माह प्रारंभ है जिसमें सोमवार का विशेष महत्व है,रक्षाबंधन के साथ ही कजलियां हरछट जन्माष्टमी तीज गणेशचतुर्थी आदि त्योहारों तक बाजार में अधिक भीड रहेगी इस दौरान शहर के नागरिको एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए इसके साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखना आवश्यक है ।श्री पाठक नें कहा कि,त्योहारों के दौरान जहां राखी और अन्य संबंधित वस्तुओं की बिक्री अधिक होती है उन स्थानों में अतिरिक्त, साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावेगी ताकि त्योहार के दौरान कोई भी अव्यवस्था न हो।

साफ-सफाई का रखे ध्यान
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें कहा कि,नगर निगम द्वारा बाजारों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाना आवश्यक है,कचरा संग्रहण और निपटान की उचित व्यवस्था करानें हेतु श्री पाठक नें संबंधित विभाग प्रमुख को निदेर्शित किया है,ताकि बाजारों में गंदगी न फैले और शहर स्वच्छ लगे । श्री पाठक नें त्योहार के दौरान मुख्य बाजार में उत्तम प्रकाश व्यवस्था करानें हेतु संबंधित को निर्देशित किया है ।

श्री पाठक नें शहर के नागरिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा है कि, रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है,यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है,आप सभी रक्षाबंधन का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाएं ।

इस दौरान पार्षद  अवकाश जायवाल,क्षेत्रीय नागरिक व्यापारीगण सहित नगरपालिक निगम कटनी के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

 

 

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि