FEATUREDLatestराष्ट्रीय

NIA ने जम्मू-कश्मीर में की बड़ी छापेमारी, लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

NIA ने जम्मू-कश्मीर में की बड़ी छापेमारी, लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

NIA ने जम्मू-कश्मीर में की बड़ी छापेमारी, लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू कश्मीर के तीन जिलों में छापेमारी की है. यह छापा लश्कर-ए-तैयबा (LET) से जुड़े आतंकी हमलों से जुड़ा है जिसमें दो 2 प्रवासी श्रमिकों की हत्या कर दी गई थी. एनआईए की ओर से छापेमारी के दौरान लश्कर के समर्थकों के घर से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

NIA ने जम्मू-कश्मीर में की बड़ी छापेमारी, लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा (LET) से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के तीन जिलों में तलाशी अभियान चलाई. यह मामला अमृतसर के चम्यारी के दो गैर-स्थानीय लोगों की आतंकवादियों द्वारा हत्या से संबंधित है. आतंकियों ने 7 फरवरी 2024 की शाम को श्रीनगर के शहीद गंज इलाके के शल्ला कदल में उन पर गोलीबारी की थी. इसमें अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि रोहित मासी ने अगले दिन श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर 15 जून 2024 को एनआईए की ओर से आरसी-01/2024/NIA/JMU के तहत मामला दर्ज किया गया था. वहीं, एनआईए की ओर से आज जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम और सोपोर जिलों में 6 स्थानों पर तलाशी ली गई. इस दौरान आतंकी संगठन LET और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के समर्थकों के घर से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है. एनआईए ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

आतंकी संगठन के समर्थकों के घर तलाशी

एनआईए की टीमों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन के समर्थकों, कार्यकर्ताओं और ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) के आवासीय परिसरों से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है. ये संदिग्ध आतंकवादियों को शरण देने, उन्हें शरण देने और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे. एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन देश के खिलाफ साजिश के तहत इस तरह के हमलों को अंजाम दिलवाता था।

Back to top button