Site icon Yashbharat.com

NIA Raid In 10 States : 10 राज्यों में 55 जगहों पर छापेमारी; मानव तस्करी में शामिल 44 दलाल गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कैश बरामद

nia-raid

nia-raid

NIA Raid In 10 States : 10 राज्यों में 55 जगहों पर छापेमारी; मानव तस्करी में शामिल 44 दलाल गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कैश बरामद, 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एनआईए ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस बारे में जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर बुधवार सुबह भारत के कई राज्यों में एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मानव तस्करी के चार मामलों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

एक साथ मारी रेड

एनआईए ने बताया कि मानव तस्करी को लेकर गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर, जयपुर में एनआईए शाखाओं में दर्ज चार मामलों को लेकर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु,तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में कुल 55 स्थानों पर एक साथ और रेड की।

भारतीय और विदेशी मुद्रा भी हुई बरामद

इस दौरान एनआईए ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल उपकरण बरामद किए। इसके अलावा, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित बड़ी संख्या में पहचान-संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि इन दस्तावेजों के जाली होने का संदेह है। इसके साथ ही 20 लाख रुपये मूल्य वाले भारतीय नोट और 4550 (3,78,819 रुपये) अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं।

44 लोगों की हुई गिरफ्तारी

इसके साथ ही छापेमारी के दौरान कुल 44 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनमें से 21 त्रिपुरा से, 10 कर्नाटक से, 5 असम से, 3 पश्चिम बंगाल से, 2 तमिलनाडु से और 1-1 पुडुचेरी, तेलंगाना और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये दलाल अवैध बांग्लादेशी और रोहिग्यांओं को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे।

Exit mobile version