NH 39 Road रामपुर बघेलान में सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक नहर में गिरा, चालक-क्लीनर सहित 3 की मौत
NH 39 Road रामपुर बघेलान में सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक नहर में गिरा, चालक-क्लीनर सहित 3 की मौत। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरिया से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा।
Summer Special Train: हजरत निजामुद्दीन-दादर सुपरफास्ट स्पेशल शुरू, 13-13 फेरे, ऐसे करें बुकिंग
NH 39 Road रामपुर बघेलान में सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक नहर में गिरा, चालक-क्लीनर सहित 3 की मौत
सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
इस हादसे में ट्रक चालक, क्लीनर और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को बाहर निकालने के लिए प्रशासन को लगभग चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा।
मृतकों की पहचान मैहर जिले के ग्राम पडरी निवासी दिलीप केवट (पिता राजेश केवट) और रामगढ़ निवासी विष्णु केवट (पिता माखनलाल केवट) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी और तहसीलदार सुजीत नागेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








