NH 30 पर कटनी-झुकेही के बीच खड़े ट्रक से टकराया 407 केबिन में लगी आग से दुर्घटनाग्रस्त चालक की हुई मृत्यु

wp 1688724888356

NH 30 Accident बुधवार की रात करीब 2:00 बजे नेशनल हाईवे 30 पर कटनी से झुकेही के बीच हिंद ढाबा के पास सड़क पर बिगड़े खड़े एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक UP 63 J 9286 से झुकेही की ओर से आ रहे 407 वाहन UP 72 T 4101 की भीषण टक्कर हो गई । दोनों वाहनों की भीषण टक्कर के फलस्वरुप 407 वाहन के केबिन में आग लग गई।

सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अवध भूषण दुबे, आरक्षक आलोक तिवारी एवं आरक्षक मनोज द्विवेदी के द्वारा फायर बिग्रेड से आग बुझाई जाकर क्रेन मशीन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बहन को हाईवे के किनारे किया गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त 407 वाहन के चालक दिलीप वर्मा पिता महादेव वर्मा उम्र 36 साल निवासी ग्राम महोली माधवगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की वाहन दुर्घटना में आई चोटों और आग से जलने से मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा जांच पर सड़क पर लापरवाही पूर्वक खड़े किए गए ट्रक चालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।