Site icon Yashbharat.com

NGT ने फिर लगाई दिल्ली सरकार को फटकार, पूछा- क्यों नहीं करवाई कृत्रिम बारिश

fastag 03 11 2017

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के ऑड ईवन फॉर्मूले को लागू करने को लेकर एनजीटी में सुनवाई जारी है। इस दौरान एनजीटी ने एक बार फिर से दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। ट्रिब्यूनल ने पूछा कि अगर ऑड ईवन लागू करने से प्रदूषण में कमी आती है तो फिर इसे पहले लागू क्यों नहीं किया गया। अब प्रदूषण कम होने के बाद इसे क्यों लागू किया जा रहा है।

साथ ही एनजीटी ने पूर्व के आदेश ना पढ़ने को लेकर दुख जताते हुए कहा कि आप पुराने आदेश नहीं पढ़ते जिनमेंकहा गया है कि दिल्ली में 30 प्रतिशत प्रदूषण दोपहिया वाहनों से होता है ऐसे में ऑड ईवन से किस आधार पर दोपहिया वाहनों को अलग रखा गया।

एनजीटी ने यह भी कहा है कि अगर कृत्रिम बारिश से प्रदूषण में कमी आती है तो अब तक इसे क्यों नहीं करवाया गया? इसके जवाब में दिल्ली सरकार ने कहा कि अगले एक-दो दिन में यह कदम उठाया जाएगा।

बता दें कि एनजीटी ने शुक्रवार को भी सरकार के ऑड ईवन फॉर्मूले पर फटकार लगाई थी। एनजीटी ने राज्य सरकार से कहा था कि वो साबित करे कि इससे पहले ऑड ईवन लागू करने से फायदा हुआ था। इसके बाद अब शनिवार को दिल्ली सरकार अपने सूबतों के साथ ऑड ईवन के समर्थन में दलील देगी।

इसके बाद ही तय हो पाएगा कि इसे दिल्ली में लागू किया जाएगा या नहीं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को एनजीटी ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि वो ऑड ईवन तब लागू कर रही है जब स्थिति सुधरने लगी है और ऐसे अचानक लागू करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एनजीटी ने पूछा था कि आखिर इस फॉर्मूले को लागू करने के लिए आधार क्या था।

Exit mobile version