इंदौर ड्रग्स केस में नया मोड़: जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की सफाई– ‘3-4 साल पहले ड्रग्स लेता था, अब सुधर चुका हूं; भाई होने की मिल रही सजा’

इंदौर ड्रग्स केस में नया मोड़: जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की सफाई– '3-4 साल पहले ड्रग्स लेता था, अब सुधर चुका हूं; भाई होने की मिल रही सजा'

इंदौर ड्रग्स केस में नया मोड़: जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की सफाई– ‘3-4 साल पहले ड्रग्स लेता था, अब सुधर चुका हूं; भाई होने की मिल रही सजा’

इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े एक मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और फिर छोड़े जाने के बाद इस पूरे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने भाई नाना पटवारी के साथ खुद मीडिया के सामने आए और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।

इस दौरान नाना पटवारी ने मीडिया के कैमरों के सामने एक बड़ा और चौंकाने वाला कबूलनामा भी किया।

‘मैं जीतू पटवारी का भाई हूं, इसलिए फंसाया गया’

मीडिया से बातचीत करते हुए कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी ने ड्रग्स पैडलरों से किसी भी तरह के व्यावसायिक या आपराधिक संबंध होने से साफ इनकार किया। नाना पटवारी ने कहा:

“ड्रग्‍स केस में पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, वे हमारी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें नहीं पहचानता हूं। यह पूरा केस राजनीतिक द्वेष भावना के तहत पूरी तरह से सोची-समझी रणनीति के तहत बनाया गया है, क्योंकि मैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई हूं।”

मीडिया के सामने कबूली पुरानी गलती, कहा– अब नशा नहीं करता

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब मीडिया ने उनके पुराने रिकॉर्ड और ड्रग्स को लेकर सवाल किए, तो नाना पटवारी ने बेहद बेबाकी से अपनी पुरानी गलती को स्वीकार किया।

नाना पटवारी ने कबूल करते हुए कहा कि वे तीन-चार साल पहले ड्रग्स लेते थे और यह उनकी एक बड़ी भूल थी। हालांकि, उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि वे रिहैबिलिटेशन सेंटर (नशामुक्ति केंद्र) गए थे, जहां उनके लंबे इलाज के बाद अब वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में किसी भी तरह का नशा नहीं करते हैं। इंदौर ड्रग्स केस में नया मोड़: जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की सफाई– ‘3-4 साल पहले ड्रग्स लेता था, अब सुधर चुका हूं; भाई होने की मिल रही सजा’

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

बुधवार देर रात राजेंद्र नगर थाना पुलिस द्वारा दो ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद उनके बयानों के आधार पर नाना पटवारी को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। अब इस मामले में खुद पटवारी बंधुओं द्वारा मीडिया के सामने आकर सफाई देने और पुलिस पर केस बनाने का आरोप लगाने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होना तय माना जा रहा है।

Exit mobile version