katniLatest

बच्चों को सिखाये गए तैराकी के नए दमदार तरीके

बच्चों को सिखाये गए तैराकी के नए दमदार तरीके

कटनी । सनशाइन एकेडमी के छात्रों ने स्विमिंग एक्टिविटी में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। बच्चों ने स्विमिंग की टेक्नीक्स को सीखा। बच्चों ने जाना की किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखते हुए तैराकी की जाती है। बच्चों ने स्विमिंग एक्टिविटी को बहुत एन्जॉय किया I पूल में जाने के लिए बच्चे बहुत ही एक्साइटेड दिखाई दिए। अभिभावकों ने अपने बच्चों को रंग बिरंगी स्विमिंग ड्रेस में तैयार करके भेजा। बच्चों ने रंग बिरंगी स्विमिंग ड्रेस पहनी हुई थी जिसमे वे बड़े ही सुन्दर दिख रहे थे। स्विमिंग एक्सपर्ट्स ने बच्चों को तैराकी के नए नए गुर सिखाये। स्विमिंग एक बहुउद्देशीय एक्टिविटी है जो बच्चों का मनोरंजन तो करती ही है साथ ही यह स्वस्थ्य के लिए नहीं बहुत लाभप्रद है। इससे शरीर को अच्छा व्यायाम मिलता है। बच्चों को पानी में किस तरह सुरक्षित रहते हुए स्विमिंग करनी है यह भी सिखाया गया। इस एक्टिविटी का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। बच्चों के उत्साह को देखकर सभी शिक्षिकाओं को बहुत प्रसन्नता हुई।

Back to top button