
कटनी: महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शिवाजी वार्ड के मुक्तिधाम में हाई मास्क लाइट चालू की, जिससे वार्डवासियों को रात्रि में प्रकाश की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर महापौर सूरी ने वार्डवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नगर निगम पूरे शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रयासरत है।
महापौर सूरी ने कहा कि वार्ड में होने वाली भागवत कथा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वार्ड में होने वाले कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद प्रभा गुप्ता, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, बीना बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद सरला मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव सहित स्थानीय जन उपस्थित थे।








