Site icon Yashbharat.com

रीवा से भोपाल के बीच कटनी होकर चलेगी नई द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, कल 2 अगस्त से शुरू होगा परिचालन

Indore-Ayodhya Astha Special Train

कटनी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रीवा से भोपाल के बीच कटनी जंक्शन होकर एक और द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कटनी के बाद जबलपुर, इटारसी होकर रीवा से भोपाल के बीच चलेगी। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 22145/22146 भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्वि.साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा रीवा से शनिवार एवं सोमवार को नियमित रेलसेवा के तौर पर संचालन किया जाएगा। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस कल 02 अगस्त 2024 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 23:13 बजे, नर्मदापुरम अगले दिन मध्य रात्रि 00:13 बजे, इटारसी 00:55 बजे, पिपरिया 02:02 बजे, गाडरवारा 02:38 बजे, नरसिंहपुर 03:12 बजे, जबलपुर 04:45 बजे, कटनी 06:05 बजे, मैहर 06:53 बजे, सतना 07:40 बजे और सुबह 09:15 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस आगामी 03 अगस्त 2024 से अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर सतना 23:25 बजे, मैहर 23:53 बजे, कटनी अगले दिन मध्य रात्रि 00:50 बजे, जबलपुर 02:10 बजे, नरसिंहपुर 03:28 बजे, गाडरवारा 03:58 बजे, पिपरिया 04:33 बजे, इटारसी 05:50 बजे, नर्मदापुरम 06:18 बजे, रानी कमलापति 07:28 बजे और सुबह 08:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
इस प्रकार होगी ट्रेन की कोच कम्पोजिशन
इस नई ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

Exit mobile version