Site icon Yashbharat.com

New airline to start between Jabalpur, Bhopal and Indore जबलपुर, भोपाल और इंदौर के बीच शुरू होगी नई विमान सेवा

images 65 1

जबलपुर। New airline to start between Jabalpur, Bhopal and Indore जबलपुर वासियों के लिए एक और नयी विमान सेवा शुरू होने जा रही है।यह विमान सेवा जबलपुर, भोपाल और इंदौर के लिए होगी। अभी नयी बनी फ्लाय बिग एयरलाइंस जबलपुर के लिए यह नयी विमानसेवा शुरू करने जा रही है।

यह विमान सेवा दिसंबर माह के आखिरी में शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इंदौर को अपना केंद्र बनाने वाली फ्लाय बिग एयरलाइंस का विमान इंदौर से उड़ना शुरू होगा।

इंदौर से यह विमान भोपाल से होकर जबलपुर पहुंचेगा और इसी रास्ते से वापस भी लौटेगा।बाद मे यह विमान सेवा गोंदिया से भी जोडी़ जायेगी ऐसा भी दावा किया जा रहा है।

दूसरी विमान सेवा इंदौर से रायपुर और अहमदाबाद के लिए भी शुरू होगी।दिसंबर माह के पहले सप्ताह में फ्लाय बिग एयरलाइंस परीक्षण के विमान सेवा शुरू करेगी।परीक्षण सफल होने के बाद एयरलाइंस को नियमित विमान सेवा शुरू होने की अनुमति मिल जायेगी और जबलपुर वासियों को एक नयी विमान सेवा उपलब्ध हो जायेगी।

Exit mobile version