Site icon Yashbharat.com

NCP नेता का विवादित बयान, कहा- जनरल डायर से कम नहीं हैं अमित शाह

images 23

राकांपा नेता नवाब मलिक ने एक विवादास्पद बयान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तुलना बृहस्पतिवार को ब्रिटिश काल के एक फौजी अफसर जनरल डायर से की है। जनरल डायर ही वही शख्स था जिसके आदेश पर जालियांवाला बाग जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। वहीं, शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं।

राकांपा प्रवक्ता मलिक ने कहा कि जिस तरह जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने गोलियां चलवाईं थीं उसी तरह अमित शाह लोगों पर फायरिंग करवा रहे हैं। वह जनरल डायर से कम नहीं है। उनका यह ट्वीट महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे की उस बयान का समर्थन करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि जामिया छात्रों का दमन जलियांवाला बाग हत्याकांड के जैसा ही है।
कुछ तत्व भारत में नहीं देखना चाहते शांति : शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं। ऐसे लोग देश में प्रवेश के लिए नेपाल और भूटान से लगने वाली हमारी सीमा के इस्तेमाल की कोशिश कर रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 56वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘नेपाल और भूटान के साथ भारत के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं। कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं और वह इन दोनों सीमाओं को भारत में प्रवेश के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, एसएसबी भारत-नेपाल और भारत-भूटान की सीमाओं की रक्षा करता है। देश के 130 करोड़ लोग शांति से इसलिए सो पाते हैं, क्योंकि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवान माइनस 46 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसी प्रतिकूल मौसम स्थिति में भी देश की सेवा करते हुए सीमा की रक्षा कर रहे होते हैं। शाह ने कहा कि सरकार डेढ़ साल में यह सुनिश्चित करेगी कि सभी सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान कम से कम 100 दिन का समय अपने बच्चों और परिवार के साथ व्यतीत कर सके।

Exit mobile version