Nayara Energy ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

Nayara Energy ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

नई दिल्ली: Nayara Energy ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा,  देश की प्रमुख निजी ईंधन कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

Nayara Energy ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

क्यों बढ़ाए गए दाम

सूत्रों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में हालिया उछाल के कारण कंपनी की इनपुट कॉस्ट बढ़ गई है। इसी का कुछ बोझ अब ग्राहकों पर डाला गया है। भारत में कुल 1,02,075 पेट्रोल पंपों में से करीब 6,967 पंप Nayara Energy संचालित करती है, जिससे इस फैसले का असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

सरकारी कंपनियों ने नहीं बदले दाम

जहां Nayara ने कीमतें बढ़ाई हैं, वहीं सरकारी कंपनियां—

ने अभी तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। दूसरी ओर, Jio-bp (Reliance Industries और BP plc का जॉइंट वेंचर) ने भी नुकसान के बावजूद कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

अलग-अलग राज्यों में असर

VAT और अन्य स्थानीय करों के कारण कीमतों में वृद्धि का असर हर राज्य में अलग-अलग होगा।कुछ जगहों पर पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी ₹5.30 प्रति लीटर तक पहुंच सकती है।

4 साल से स्थिर थीं कीमतें

अप्रैल 2022 से सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था।हालांकि हाल ही में प्रीमियम पेट्रोल और बल्क डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

कच्चे तेल की कीमतें हाल में 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।फिलहाल यह घटकर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।भारत अपनी तेल जरूरतों का करीब 88% आयात करता है, जिससे वैश्विक कीमतों का सीधा असर पड़ता है।

क्या आगे और बढ़ सकते हैं दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में अन्य कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Exit mobile version