जमशेदपुर। झारखंड के सरायकेला में नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिसकर्मी सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकुडू साप्ताहिक हाट में विधि व्यवस्था की पड़ताल करने गए थे। यहां पर शाम करीब साढ़े छह बजे नक्सलियों ने हमला कर दिया।
चश्मदीदों ने बताया कि शुक्रवार को दो बाइक पर सवार पांच-छह लोग चाकू और हथियार लेकर आए और सभी पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में लेने के बाद गोली मारी। इसके बाद उनकी बंदूक लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग गए। घटना के बाद हाट में भगदड़ मच गई।
Naxalite Attack in Jharkhand: झारखंड में नक्सलियों के हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद

