Site icon Yashbharat.com

लखनऊ में नवाबी तहजीब और गजब नाम: ‘गड़बड़झाला’ से लेकर ‘मजनूं का टीला’ तक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नवाबों के शहर का यह अनोखा अंदाज; सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी

लखनऊ में नवाबी तहजीब और गजब नाम: 'गड़बड़झाला' से लेकर 'मजनूं का टीला' तक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नवाबों के शहर का यह अनोखा अंदाज; सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी

यश भारत (डिजिटल डेस्क)- लखनऊ: नवाबी तहजीब, लजीज कबाब और नफीस चिकनकारी के लिए दुनिया भर में मशहूर ‘नवाबों का शहर’ लखनऊ इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही वजह से चर्चा में है। शहर के कुछ ऐसे अजीबोगरीब नाम हैं, जिन्हें सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ‘सरकटा नाला’ से लेकर ‘गड़बड़झाला’ और ‘लंगड़ा फाटक’ जैसे नाम न केवल लोगों को हंसाते हैं, बल्कि इनके पीछे छुपा दिलचस्प इतिहास भी लोगों को हैरत में डाल देता है।

वायरल वीडियो ने छेड़ी शहर के ‘अतरंगी’ नामों की चर्चा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rajeev_fo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लखनऊ के पुराने और ऐतिहासिक इलाकों के ऐसे ही अनोखे और अतरंगी नामों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में ‘नाका हिंडोला’, ‘कमता’ और ‘बारूदखाना’ जैसे कई और मजेदार नामों की झड़ी लगा रहे हैं।

सरकटा नाला से लेकर गड़बड़झाला तक… जानिए इन नामों के पीछे की कहानी:

शहर के इतिहास और लोकभाषा को जिंदा रखे हैं ये नाम

जहाँ आधुनिक शहरों में इलाकों के नाम काफी औपचारिक होते हैं, वहीं लखनऊ के ये नाम आम जनमानस की लोकभाषा, नवाबी दौर और ब्रिटिश काल की यादों को आज भी जीवंत बनाए हुए हैं। पर्यटक जहाँ इन नामों को देखकर हैरान होते हैं, वहीं स्थानीय लोग इन्हें अपनी समृद्ध और अनूठी विरासत का हिस्सा मानते हैं।

Exit mobile version