Site icon Yashbharat.com

Navratri 2021 Fasting Rules: नवरात्रि के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं, जानिए उपवास के नियम

06 10 2021 navaratri 2021 fasting rules

Navratri 2021 Fasting Rules: आश्विन मास के लिए नवरात्रि का व्रत गुरुवार 7 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है। नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित है। देवी शक्ति को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्त 9 दिनों तक कठोर उपवास रखते हैं। कुछ जातक पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग पहले दो या अंतिम दो दिन रखते हैं। इसके अलावा कुछ भक्त इन दिनों सिर्फ पानी लेते हैं, जबकि कुछ दिन में एक बार भोजन करना पसंद करते हैं। नवरात्रि उपवास बहुत सख्त होता है। ऐसे कई नियम हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। अगर आप भी नवरात्रि में उपवास रखने वाले हैं, तो जानिए क्या खाएं और क्या नहीं।

आटा और अनाज

नवरात्रि के दौरान गेहूं और चावल जैसे नियमित अनाज की अनुमति नहीं है। अगर आर दिन में एक बार उपवास का पालन कर रहे हैं। तो कुट्टू का आटा, सिंघारे का आटा या राजगिरा का आटा ही खाना चाहिए। साबूदाना व्रत का मुख्य भोजना है। इसकी खीर, वड़ा और पापड़ बनाकर सेवन कर सकते हैं।

फल

नवरात्रि में सभी प्रकार के फल खा सकते हैं।

मसाले और जड़ी-बूटियां

नवरात्रि में खाना पकाने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग करें। मसालों में जीरा, काली मिर्च, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, अजवाइन, सूखे अनार के दाने, कोकम, इमली और जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूध और डेयरी उत्पाद

दही, पनीर, मक्खन, घी, मलाई, दूध और खोये के साथ तैयारी मिठाई का सेवन कर सकते हैं।

इन खाद्य पदार्थों से बचें

फास्ट फूड, डिब्बाबंद भोजन, प्याज और लहसुन से तैयार खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। व्रत रखने वाले भक्तों को दाल, चावल, मैदा और सूजी का सेवन नहीं करना चाहिए। नवरात्रि में मांसाही भोजन, अंडे, शराब और धूम्रपान सख्त मना हैं।

Exit mobile version