भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदला: नीले से ‘केसरिया’ करने पर भड़के नवीन पटनायक; बोले- ‘यह घटिया स्तर की राजनीति’
इमारतें, बसें और अब हॉकी की जर्सी: नवीन पटनायक ने ओडिशा सरकार पर साधा निशाना, नीला रंग बदलने पर जताया एतराज
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदला: नीले से ‘केसरिया’ करने पर भड़के नवीन पटनायक; बोले- ‘यह घटिया स्तर की राजनीति’
भुवनेश्वर: हॉकी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी का रंग बदलकर केसरिया किए जाने के फैसले पर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है।
नवीन पटनायक ने आरोप लगाया कि हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने का यह फैसला ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के दबाव में लिया गया है। गौरतलब है कि ओडिशा सरकार भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम की आधिकारिक मुख्य प्रायोजक (Sponsor) है।
“नीला रंग सिर्फ रंग नहीं, एक भावना है”- नवीन पटनायक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर नवीन पटनायक ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा:
-
राष्ट्रीय खेल का राजनीतिकरण: “मैं हॉकी जैसे राष्ट्रीय खेल का राजनीतिकरण करने की ओडिशा बीजेपी की इस कोशिश की कड़ी निंदा करता हूं। इसने देश भर के लाखों खेल प्रेमियों की भावनाओं और उस गर्व को गहरी चोट पहुंचाई है, जिसके साथ ओडिशा ने राष्ट्रीय हॉकी का समर्थन किया है।”
-
रंग बदलने का ‘ऑबसेशन’: पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि ओडिशा की बीजेपी सरकार इमारतों, सरकारी बसों और पुलों का रंग बदलने के बाद अब खेल की जर्सी के रंग बदलने का “ऑबसेशन” दिखा रही है।
-
संस्कृति और पहचान पर चोट: उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ राज्य में सरकार बदलने से हमारी राष्ट्रीय टीम का पहचान बन चुका रंग नहीं बदला जाना चाहिए। भारतीय टीम का नीला रंग देशवासियों के लिए एक भावनात्मक पहचान है।
भारतीय हॉकी को संवारने में नवीन पटनायक का ऐतिहासिक योगदान
जब राष्ट्रीय हॉकी टीम मुख्य प्रायोजक की कमी से जूझ रही थी, तब 2018 में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली तत्कालीन ओडिशा सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया था:
-
140 करोड़ की स्पॉन्सरशिप: ओडिशा पहला और एकमात्र राज्य बना जिसने 2018 में ₹140 करोड़ की 5-वर्षीय स्पॉन्सरशिप डील की।
-
ओलंपिक में ऐतिहासिक सफलता: ओडिशा के इस अटूट समर्थन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल का सूखा खत्म कर मेडल जीता, जबकि महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
-
2036 तक बढ़ा स्पॉन्सरशिप काल: हालांकि पटनायक सरकार ने स्पॉन्सरशिप को 2033 तक बढ़ाया था, जिसे बाद में नई बीजेपी सरकार ने 2036 तक extended कर दिया।
-
दो वर्ल्ड कप की सफल मेजबानी: ओडिशा ने वर्ष 2018 और 2023 में लगातार दो बार पुरुष हॉकी विश्व कप की सफल मेजबानी कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख बढ़ाई।








