Latest

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2022 में नवीन गौतम का चयन

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2022 में नवीन गौतम ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। नवीन, पंडित मनोज गौतम के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने लिखित परीक्षा 09 जून 2024 दी थी, जिसका साक्षात्कार और परिणाम 28 मई 2025 को आया। उनकी प्रथम पदस्थापना शासकीय महाविद्यालय, बहोरीबंद, कटनी में हुई। नवीन की सफलता पूरे परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके उज्ज्वल भविष्य और लोक सेवा में योगदान के लिए सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक