FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP में भीषण गर्मी का कहर, नौगांव 44.8 डिग्री पर, 20 शहरों में पारा 40 पार

भोपाल Madhya Pradesh Weather।MP में भीषण गर्मी का कहर, नौगांव 44.8 डिग्री पर, 20 शहरों में पारा 40 पार। नौतपा भले ही ठंडा बीता, लेकिन उसके समाप्त होने के पांच दिन बाद सूरज तमतमाने लगा है।

इसी क्रम में रविवार को प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वातावरण से नमी कम होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। हालांकि 12 जून के बाद राहत की बौछारें पड़ने की भी उम्मीद है।

अभी यहां है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ लेह और उससे लगे जम्मू पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश एवं उससे लगे उत्तराखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसी तरह मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू के आसार

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। अगले तीन दिन तक मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। MP में भीषण गर्मी का कहर, नौगांव 44.8 डिग्री पर, 20 शहरों में पारा 40 पार

pixelcheck

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि