सन्डे ऑन साइकिल में नागरिकों की भागीदारी कार्यक्रम से शासकीय महाविद्यालय रीठी में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रमो का हुआ समाप
कटनी-मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय रीठी में प्राचार्य डॉ. बी. अरविंद वासनिक की अध्यक्षता में दिनांक 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संघटन सचिव/संयोजक वीरेंद्र कुमार पटेल द्वारा मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मनोरंजनात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेलो का आयोजन कराया गया।जहां महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं इन खेल विधाओं में भाग ले सके इसके लिए इन विद्यार्थियों को 4 क्रांतिकारी हाउस में विभाजित किया गया।खेल विधाओं में प्रथम दिन 29 अगस्त को शपथ एवं रस्साकसी खेल (मनोरंजनात्मक प्रतिस्पर्धा), द्वितीय दिन 30 अगस्त को खो खो खेल (परंपरागत खेल प्रतियोगिता) एवं तृतीय दिन 31 अगस्त को संडे ऑन साइकिल में नागरिकों की भागीदारी कार्यक्रम करवाया गया गया । सन्डे ऑन साइकिल कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी कार्यक्रम को महाविद्यालय के गेट से प्रारंभ करके ग्रामीण खेल परिषद (स्टेडियम) रीठी में समाप्त कर स्टॉफ, छात्र-छात्राओं एवं रीठी ग्रामपंचायत के नागरिकों को शामिल करते हुए खेल के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्यता के प्रति जागरूक भी किया गया एवं खेल एवं स्वास्थ्यता को बढ़ावा देने के लिए स्वयं शा. महाविद्यालय रीठी प्राचार्य ने एक क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया । इस कार्यक्रम के अहम कड़ी रहे सह संयोजक धीरज मोदी ने नागरिकों को एकत्रित कर उन्हें खेल टीम का हिस्सा बनने हेतु प्रेरित किया । स्टॉफ से डॉ. उदय तिवारी, डॉ. राहुल पाटीदार ने अपनी अपनी टीमें बनाई और सभी मिलके सहभागिता कर इस पर्व के अवसर पर ग्रामीण जनता, विद्यार्थियों में गरमजोश एवं उत्साह भर दिया। अंततः सहभागी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ।इस प्रकार शासन द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में महाविद्यालय स्टॉफ के साथ साथ समस्त छात्र छात्राओं की अहम भूमिका रही।

