Site icon Yashbharat.com

National Lok Adalat: 09 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, विद्युत प्रकरणों के संबंध में हुई बिजली विभाग की मीटिंग

IMG 20240228 WA0015

National Lok Adalat: 09 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, विद्युत प्रकरणों के संबंध में  बिजली विभाग की मीटिंग हुई। म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमान् धरमिन्दर सिंह राठौड के मार्गदर्शन में दिनांक 09 मार्च 2024 को जिला न्यायालय एवं समस्त तहसील सिविल न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

नेशनल लोक अदालत में अधिक संख्या में विद्युत प्रकरणों का निराकरण कर आमजन को राहत देने के उद्देश्य से दिनांक 28.02.2024 को माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय श्रीमान् राजेन्द्र कुमार शर्मा, जिला न्यायाधीश श्री डी.के. सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री निलेश कुमार जिरेती के द्वारा कटनी जिले के विद्युत विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग ली गई।

जिसमें अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र से संबंधित समझौता योग्य प्रकरणों में पक्षकारों को विद्युत छूट के बारे में जानकारी प्रदान करने और आपसी सहमति से नेशनल लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण करने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा ताकि पक्षकार नेशनल लोक अदालत का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कार्य पालन यंत्री सहित अधिक संख्या में सहायक यंत्री एवं कनिष्ठ यंत्री उपस्थित रहें।
कृतिदेव यहां

Exit mobile version