शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोजन
शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोज
कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी मे पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के संरक्षण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात माँ सरस्वती एवं डॉ. एस. आर. रंगनाथन के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुस्तकालय को ज्ञान का केंद्र बताते हुए पुस्तकों को मनुष्य का सच्चा मित्र बताया तथा छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुस्तक प्रदर्शनी, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पुस्तक समीक्षा गतिविधि प्रमुख रहीं। इन गतिविधियों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में पुस्तकालयाध्यक्ष ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन परिचय एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन के लिए निरंतर पुस्तकालय का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पठन-पाठन की संस्कृति को विकसित करना तथा पुस्तकालय के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना रहा।








