Site icon Yashbharat.com

Nainital Accident: नैनीताल में खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 18 लोग किए गए रेस्क्यू; हिसार जा रही थी गाड़ी

sidhi busaccident 1677260216

Nainital Accident: नैनीताल में खाई में गिरी बस, तीन की मौत हो गई। 18 लोग किए गए रेस्क्यू; हिसार जा रही थी गाड़ी उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग थे सवार। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। जबकि 18 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।

बचाव अभियान जारी

एसएसपी पीएन मीना ने बताया कि हादसे में 18 लोगों को बचाया जा चुका है। तीन लोगों की मौत हो गई है। आगे राहत बचाव अभियान जारी है।

Exit mobile version