Site icon Yashbharat.com

Mysterious Disease: आंध्र प्रदेश में फैली रहस्यमय बीमारी, 140 लोग अस्पताल में भर्ती, मिर्गी व बेहोशी मुख्य लक्षण

mysterious disease

एलुरु Mysterious disease attacks। दुनिया अभी तक कोरोना वायरस से ही जूझ रही है और बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार कर रही है , वहीं दूसरी ओर आंध्रप्रदेश में एक और रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी के लक्षण कोविड-19 जैसे नहीं है। आंध्र प्रदेश में इस अजीबोगरीब बीमारी ने सनसनी मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के एलुरू कस्बे के कई इलाकों में अचानक मिर्गी और बेहोश होने जैसे लक्षण दिखे है और करीब 140 लोगों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। एलुरु के सरकारी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहन ने कहा कि इलाके में बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को मिर्गी या बेहोशी जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

लोगों में दहशत का माहौल

इस रहस्यमयी बीमारी की अभी जांत की जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। डॉ. मोहन ने कहा कि इस बीमारी के चलते पिछली रात से आज सुबह तक लगभग 140 लोगों को भर्ती और डिस्‍चार्ज कराया जा चुका है। हालांकि कुछ अन्‍य रिपोर्टों में तकरीबन 228 लोगों के अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की बात कही गई है। डॉक्‍टरों ने बताया कि लक्षणों में मतली और बेहोशी शामिल हैं।

डॉक्टर बोले, सभी मरीज एक-दूसरे के संपर्क में नहीं आए

डॉक्टरों का कहना है कि इन मरीजों का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं ना तो ये एक दूसरे के संपर्क में आए हैं। डॉक्टर लगातार इन मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज किसी सामूहिक कार्यक्रम में भी एक साथ जमा नहीं हुए। डॉ. मोहन के मुताबिक बीमारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मरीजों का लक्षणों के आधार पर इलाज किया जा रहा है। मरीजों की कोरोना जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विजयवाड़ा में आपात स्थितियों से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Exit mobile version