Site icon Yashbharat.com

मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस हादसा:7 ट्रेनें बदले रूट, 19 ट्रेनें रद्द ; रेलवे ने जारी की हेल्पलाइन नंबर

airolpane

मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस हादसा:7 ट्रेनें बदले रूट, 19 ट्रेनें रद्द ; रेलवे ने जारी की हेल्पलाइन नंबर। मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से टकरा गई. टक्कर के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई और कई डिब्बे पटरी से उतर गए. मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. हादसे के बाद दो ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के सभी यात्रियों को EMU से चेन्नई सेंट्रल ले जाया जा रहा है. उन्हें चेन्नई से दूसरी ट्रेन के जरिए गंतव्य तक भेजा जाएगा।

हादसा शुक्रवार की रात कावराईपेट्टई स्टेशन पर हुआ. हादसे में 19 यात्री घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को देखने के लिए तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन अस्पताल पहुंचे. रेलवे ने हादसे को साजिश मानते हुए इसकी जांच NIA को सौंपी है. रेलवे ने CRS जांच के भी आदेश दिए हैं.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

Exit mobile version