Site icon Yashbharat.com

मिलाद-उन-नबी: कटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया रहा पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन, 11 तस्वीरों में देखें यहां

कटनी। ईद मिलादुन्नबी पर शहर मे निकली विशाल वाहन रैली शाम क़ो निकलेगा जुलुस।हजरत मोहम्मद सल्लालहो अलैह वसल्लम के जन्म के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी पर्व आज मनाया जा रहा जिसमे मुस्लिम समुदाय के लोग प्रातः 9 बजे से मोटर साइकिल वाहन रैली निकाली गयीं । रैली मिशन चौक, बरगवा, झर्रा टिकुरिया, अल्फर्ट गंज, सुभाष चौक, लखेरा, मंगल नगर, रोशन नगर, एनकेजे, तिलक कॉलेज होते हुए खिरहनी फाटक, अहमद नगर से होकर वापस मिशन चौक पहुंचकर संपन्न हुयी । इसके साथ ही अंजुमन स्कूल से पैदल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जुलूस दिलाबर चौक मैदान में एकत्रित होने के पश्चात थाना तिराहा, झंडा बाजार, सुभाष चौक, मोहन टॉकीज रोड होते हुए अंजुमन में जुलूस का समापन किया जायेगा । पर्व पर कई इस्लामिया कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा l

देशभर में मुस्लिम समुदाय ने आज ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विशेष नमाज़, समारोह और जुलूस निकाले गए।

कटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्योहार

कटनी में मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर विशेष आयोजन किए। स्थानीय मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की गई और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा, जुलूस और समारोह भी आयोजित किए गए।

पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं को याद किया गया

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं को याद किया और उनके जीवन को अपनाने का संकल्प लिया। लोगों ने एक दूसरे को ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं।

Exit mobile version