Site icon Yashbharat.com

रानी दुर्गावती संग्रहालय कला विधिक में संगीत की शाम, म्यूजिक स्टार्स ने बांधा समा

Screenshot 20241014 124606 WhatsApp

जबलपुर। रानी दुर्गावती संग्रहालय में कला विधिका के तहत म्यूजिक स्टार्स के शोभा सिंह के मार्गदर्शन में सदाबहार गीतों का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गायकों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया।

कार्यक्रम की शुरुआत शोभा सिंह ने लाली लाली लाल चुनरिया गीत से की। इसके बाद कटनी के  विनोद शीतलानी ने फूल मैं भेजूं और दिल परदेसी हो गया जैसे गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।

अमरजीत सिंह, विवेक चौबल, आरती चौबल, संजय पाटकर, सोनू देशपांडे, रविंद्र त्रिपाठी, रोमा भट्टाचार्य, शंकर तिलवानी, विवेक श्रीवास्तव, प्रीति मंडल, मनोज शर्मा, राधा थापा, राजा हर्ले ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

किशोर भास्कर और ममता भास्कर ने अच्छा तो हम चलते हैं, किशोर कथूरिया और शोभा सिंह ने तुमने रख तो ली तस्वीर हमारी, मनीष निगम ने कहना है कहना है गाया। आशीष गुप्ता, दिलीप, डॉ अनिल बाजपेई, भगवान दास, रश्मि दुबे, सी के सिंह और शोभा सिंह ने जुदा अपने दिलबर से गाया। विनोद शीतलानी ने गंगा तेरा मन और ये मौसम भीगा भीगा से कार्यक्रम का समापन किया.

मंच संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, अधारताल वाले ने लोगों का और संस्थापिका का स्वागत किया।

Exit mobile version