Site icon Yashbharat.com

बेटियों की शिक्षा पर नगर निगम खर्च करेगा 1.37 करोड़, पुरवार स्कूल भवन का भूमिपूजन,विधायक संदीप जायसवाल ने की महापौर प्रीति सूरी की पहल की सराहना, महापौर बोलीं- मेरी हर बेटी बने कलेक्टर-डॉक्टर

Picsart 26 10 18 15 26 11 156

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बेटियों की शिक्षा पर नगर निगम खर्च करेगा 1.37 करोड़, पुरवार स्कूल भवन का भूमिपूजन,विधायक संदीप जायसवाल ने की महापौर प्रीति सूरी की पहल की सराहना, महापौर बोलीं- मेरी हर बेटी बने कलेक्टर-डॉक्ट

 

 

 

कटनी। बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। बी.डी. अग्रवाल वार्ड अंतर्गत सिविल लाइन स्थित शासकीय कन्या शाला पुरवार के नवीन भवन का शनिवार को भूमिपूजन किया गया। करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का भूमिपूजन महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल के हाथों कराया। नवीन भवन बनने से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। प्रस्तावित भवन ग्राउंड प्लस वन यानी भूतल एवं प्रथम तल का होगा, जिसमें कुल 10 कक्षाओं के साथ प्रसाधन कक्षों की व्यवस्था की जाएगी। इससे विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और छात्राओं को अध्ययन के लिए सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता

विधायक संदीप जायसवाल ने महापौर प्रीति सूरी की पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और अधोसंरचना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने भविष्य में छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। साथ ही छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और डॉक्टर, इंजीनियर तथा प्रशासनिक अधिकारी बनकर परिवार और शहर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नवीन भवन का भूमिपूजन केवल निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को नई दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने छात्राओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि हर बेटी कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि बनकर समाज एवं देश की सेवा करे। नगर निगम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर भवन, आवश्यक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, गोविंद चावला, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा, रचना गुप्ता, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री आदेश जैन, विनीत तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version