Latest

Mumbai Pune Bus Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 10 की मौत, यात्री गहरी नींद में सो रहे थे

Mumbai Pune Bus Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 10 की मौत, यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। मुंबई से पुणे आ रही बस लोनावाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

मुंबई-पुणे हाइवे पर निजी यात्री पर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। अब तक 10 लोगों की मौत की सूचना है। 25 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। बस में 45 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। एंबुलेंस की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

 

 

 

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम