Site icon Yashbharat.com

Mumbai Metro Train : महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से चलेगी मेट्रो ट्रेन, बाजार भी खुलेंगे

train

train

मुंबई, Mumbai Metro Train। कोरोना वायरस के भयावह संक्रमण का दौर झेल चुके महाराष्ट्र में अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन शुरू होने वाली है। राज्य सरकार ने गुरुवार यानी 15 अक्टूबर से मेट्रो रेल को शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सरकारी ने सभी लाइब्रेरी खोलने की भी मंजूरी दे दी है। साप्ताहिक बाजार भी खुलेंगे। मिशन बिगिन अगेन के तहत महाराष्ट्र के स्कूलों में 15 अक्टूबर से 50 फीसद शिक्षकों की उपस्थिति की अनुमति दी गई है। हालांकि 31 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र सरकार में भी दिल्ली की तर्ज पर ही मेट्रो रेल के संचालन के नियमों का पालन किया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सरकार की ओर से जल्द ही एक एसओपी जारी होगी। मेट्रो संचालन की एसओपी को महाराष्ट्र का शहरी विकास विभाग जारी करेगा।

मेट्रो रेल के संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन समेत नियमों का पूरा पालन करना होगा। मेट्रो का संचालन किस फ्रीक्वेंसी में होगा, इसे लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इस बारे सूचना जारी कर दी जाएगी। महाराष्ट्र से पहले उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मेट्रो रेल सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से ही पब्लिक लाइब्रेरी को भी खोला जाएगा। सभी पब्लिक लाइब्रेरी में लोगों के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता रखी गई है। इसे लेकर भी एक आदेश वीरवार को जारी किया जाएगा। नियमों के अनुसार, पब्लिक लाइब्रेरी में सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा इंतजाम कराना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version