Site icon Yashbharat.com

Mumbai Cruise Rave Party: शाहरुख खान के बेटे आर्यन की मुश्किलें बढ़ी, 3 बजे बाद कभी भी NCB कर सकती है गिरफ्तार

aryan and shah rukh khan

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने यहां एक यात्री क्रूज शिप (जहाज) पर शनिवार शाम छापेमारी की, जहां पार्टी चल रही थी और उसमें मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह जहाज गोवा जाने वाला था और उस पर सैकड़ों यात्री सवार थे. जहाज पर एक पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने छापेमारी की. अधिकारी ने बताया कि इसमें शामिल 13 लोगों में से 8 को एनसीबी ने हिरासत में लिया है. हिरासत में जिन लोगों को लिया गया है उनमें बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपर स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान(Aryan Khan) है. इसके अलावा तीन लड़कियां भी शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किये गये. किसी भी यात्री को जहाज से उतरने नहीं दिया गया है.मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत हिरासत में लिए गए 8 लोगों से पूछताछ कर रही है।

तीन बजे बाद NCB कर सकती है बड़ी कार्रवाई

शिप पर रेव पार्टी में NCB की पूछताछ में एक ड्रग्स पैडलर का नाम सामने आया है. इसके अलावा NCB की टीम नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में भी छापेमारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की 3 बजे के बाद किला कोर्ट में पेश कर सकती ह।

Exit mobile version