Site icon Yashbharat.com

सीवर लाइन डालने मुक्तिधाम रोड को पुरी तरह से किया बंद अंतिम यात्रा भी निकलना हुआ मुश्किल

IMG 20260308 WA0185 scaled

सीवर लाइन डालने मुक्तिधाम रोड को पुरी तरह से किया बंद अंतिम यात्रा भी निकलना हुआ मुश्कि

कटनी- स्थित मुक्तिधाम मार्ग को पूर्णतः बंद कर दिए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे आम नागरिकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मुक्तिधाम जैसा अत्यंत संवेदनशील स्थान, जहां प्रतिदिन अंतिम संस्कार हेतु शव यात्राएँ पहुंचती हैं, उस मार्ग को पूर्णतः बंद कर देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अव्यवस्थित व्यवस्था को दर्शाता है।

यदि अचानक किसी परिवार को शव यात्रा लेकर मुक्तिधाम पहुंचना पड़े, तो वर्तमान स्थिति में वहां तक पहुंचने के लिए न तो पर्याप्त मार्ग उपलब्ध है और न ही आवश्यक स्थान, जिससे शोकाकुल परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह स्थिति मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिकोण से भी अत्यंत चिंताजनक है।

जनहित की दृष्टि से यह अपेक्षित है कि ऐसे कार्य, जिनसे आम जनजीवन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं, उन्हें रात्रिकाल अथवा कम आवागमन के समय किया जाना चाहिए। दिन के समय इस प्रकार मार्ग को पूर्णतः बंद कर देना न केवल अनुचित है बल्कि आम जनता के प्रति असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है।

अतः संबंधित विभाग से अपेक्षा की जाती है कि मुक्तिधाम मार्ग को तत्काल सुचारु रूप से चालू कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे अंतिम संस्कार जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यों में किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version