Site icon Yashbharat.com

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का पंजीयन 7 जून से, अगस्त से होगा प्रशिक्षण

5th 8th

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojan प्रदेश के 18 से 29 वर्ष के स्थानीय निवासी पांचवीं से 12वीं उत्तीर्ण युवा को आठ हजार रुपये, आइटीआइ उत्तीर्ण को आठ हजार 500 रुपये, डिप्लोमाधारी को नौ हजार रुपये और स्नातक या उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं रोजगार दिलाने के साथ ही कौशल भी सिखाया जाएगा। इसके लिए संस्थाओं का पंजीयन सात और युवाओं का 15 जून से होगा।

युवाओं को उद्योगों के साथ सेवा क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण के साथ शिष्यवृत्ति भी दी जाएगी। कौशल प्रशिक्षण के लिए कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा जाएगा। युवाओं का प्लेसमेंट 15 जुलाई से होगा। राज्य शासन और प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं के बीच 31 जुलाई को अनुबंध होगा। युवाओं को प्रशिक्षण देने की शुरुआत एक अगस्त से होगी।

इसकी 75 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थियों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से भुगतान की जाएगी। जबकि, शेष 25 प्रतिशत शिष्यवृत्ति संबंधित प्रतिष्ठान में जमा कराई जाएगी। प्रतिष्ठान अपनी ओर से निर्धारित राशि से अधिक शिष्यवृत्ति भी दे सकते हैं। योजना में चिह्नित प्रतिष्ठानों का पैन एवं जीएसटी पंजीयन अनिवार्य होगा। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्य-बल के 15 प्रतिशत की संख्या तक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं।

Exit mobile version