Site icon Yashbharat.com

MS धोनी आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला IPL खेलेंगे या नहीं

dhoni

dhoni

CSK चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS धोनी ने कहा है कि वे अपने संन्यास पर फैसला लेने से पहले समय लेंगे। 43 साल के धोनी ने अहमदाबाद में IPL 2025 में टीम के आखिरी मैच में CSK को जीत दिलाई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कहा कि वे रिटायरमेंट के फैसले के लिए कुछ समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं।

‘मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं। कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है। हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज्यादा मेहनत लगती है।’

‘अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कइयों को तो 22 की उम्र में ही संन्यास लेना पड़ेगा। जरूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं और क्या टीम को आपकी जरूरत है।’

‘मेरे पास पर्याप्त समय है। मैं रांची वापस जाऊंगा, लंबे समय से घर नहीं गया हूं। कुछ बाइक राइड्स का आनंद लूंगा, फिर 2-3 महीने बाद फैसला करूंगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं अब

Exit mobile version