jabalpurLatestमध्यप्रदेश

MP का सबसे ऊंचा तिरंगा जबलपुर के गांधी स्मारक के प्रांगण में फहराया गया, मेयर अन्नू की हो रही प्रशंसा

MP का सबसे ऊंचा तिरंगा जबलपुर के गांधी स्मारक के प्रांगण में फहराया गया, मेयर अन्नू की हो रही प्रशंसा

जबलपुर। मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा 75 मीटर तिरंगा जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र स्थित गांधी स्मारक के प्रांगण में फहराया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने झंडे का लोकार्पण किया। महापौर जगत बहादुर सिंह ने 2022 में एमआईसी की बैठक में यह निर्णय लिया था।

मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा 75 मीटर तिरंगा जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र स्थित गांधी स्मारक के प्रांगण में फहराया गया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा जो जबलपुर में फहराया गया है। जिसे कई किलोमीटर दूर बैठे-बैठे देखा जा सकता है।

मेयर अन्नू के प्रयासों की सराहना

राकेश सिंह ने कहा कि वाकई में यह पहल न केवल जबलपुर प्रदेश बल्कि पूरे प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है कि इस तरह मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा संस्कारधानी जबलपुर में फहराया गया है। प्रदेश की सबसे उंचे तिरंगे के लोकार्पण के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस कार्य के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के प्रयासों की सराहना भी की।

Back to top button