FEATUREDमध्यप्रदेश

MPPSC EXAM एमपी पीएससी ने आगामी परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी किया, जानिए यहां डेटशीट

MPPSC EXAM एमपी पीएससी  ने आगामी परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। 8 अक्टूबर 2023 से लेकर 17 नवंबर 2024 के बीच ये सारी परीक्षा रखी गई हैं। खास बात यह है कि कई परीक्षाएं समय से एक से डेढ़ साल पीछे चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इन परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना निकालेंगे। उसके आधार पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।

परीक्षा शेड्यूल

  • राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2022: 8 अक्टूबर 2023
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 : 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023
  • राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2022 : 10 दिसंबर 2023
  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 : 17 दिसंबर 2023
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 : 28 जनवरी 2024
  • कराधान सहायक परीक्षा-2022 : 25 फरवरी 2024
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 : 11 से 16 मार्च 2024
  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 : 28 अप्रैल 2024
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022: 26 मई 2024
  • सहायक संचालक ग्रामोद्योग 2023 : 16 जून 2024
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 : 22 से 27 जुलाई 2024
  • खनिज अधिकारी व सहायक 2023 : 25 अगस्त 2024
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 : 17 नवंबर 2024

एक दर्जन प्रारंभिक व मुख्य सहित वन सेवा, सहायक प्राध्यापक, सहायक संचालक ग्रामोद्योग परीक्षाएं सालभर के भीतर करवाई जाएंगी। परीक्षाएं आठ अक्टूबर से शुरू होंगी। प्रत्येक जिले में परीक्षा से जुड़ी तैयारी चल रही है। सरकारी और निजी कालेजों को केंद्र बनाया जाएगा।

Back to top button