Site icon Yashbharat.com

MP Weather Updates मध्यप्रदेश में गुजरते वर्ष पर लोगों का बारिश से सामना होगा

kohra

MP Weather Updates मध्यप्रदेश में गुजरते वर्ष पर लोगों का बारिश से सामना होगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके प्रभाव से 30 दिसंबर से प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही वर्षा होने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञानकेंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि उत्तर भारत में भले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन हवाओं का रुख बार-बार बदलने और हवा की रफ्तार काफी कम रहने से रात का तापमान बढ़ने लगा है।

दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। नमी के कारण उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाने लगा है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छा रही है। 29 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने लगेगी। इससे बादल छाने लगेंगे। 30 दिसंबर से प्रदेश में कई शहरों में रुक-रुककर वर्षा होने की भी संभावना है।

दरअसल एक कमजोर आवृति वाला एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

Exit mobile version