Latestमध्यप्रदेश

MP Weather New Year का जश्न मनाने जा रहे तो पढ़ें यह खबर

...

MP Weather अगर आप new year का जश्न मनाने जा रहे तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। मध्यप्रदेश में पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और नमी बने रहने से प्रदेश के अधिकांश एरिया में सुबह कोहरा छाया रहा। भिंड, ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी और छतरपुर में सुबह और रात में घना कोहरा रहा। जिसके चलते 0 से 50 मीटर की विजुयल्टी रही।

ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं दतिया, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, पन्ना, उत्तरी सागर और दमोह जैसे क्षेत्रों में हल्का व मध्यम कोहरा देखा गया। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने नए साल पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार 29-30 दिसंबर के आसपास प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक बारिश देखने को मिल सकती है।

तापमान की बात करें तो सागर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि शहडोल संभाग के जिलों में काफी अधिक रहा। इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमानों में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

इसे भी पढ़ें-  अनिल विज ने सीएम सैनी के मित्र की फोटो पोस्ट की, पूछा - यह रिश्ता क्या कहलाता है?

सर्दी की स्तिथि
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मंडला में 30.0 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेंटीग्रेड शाजापुर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर में 7.5, राजगढ़ में 7.6, कल्याणपुर 7.9 और अंबारी 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान रात में दर्ज किया गया। दतिया में 21.7 टीकमगढ़ में 22.0 खजुराहो में 22.4 नरसिंहपुर में 22.6 और नौगांव में 24.0 सेंटीग्रेड डिग्री अधिकतम तापमान दिन में दर्ज किया गया।

कोहरे अलर्ट
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी, जिले में कहीं-कहीं गान कोहरा छा सकता है। वहीं विदिशा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Related Articles

Back to top button