Mp Weather मानसून के तेवर नरम पड़े, कई जिलों में राहत, कुछ में अभी भी आफत

Mp Weather मानसून के तेवर नरम पड़े, कई जिलों में राहत, कुछ में अभी भी आफत

Mp Weather मानसून के तेवर नरम पड़ गए हैं। मानसून द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान, झारखंड से होकर गुजर रही है। साथ ही मप्र के आसपास बने अन्य वेदर सिस्टम भी कमजोर पड़ गए हैं। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर फिलहाल थम गया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को नर्मदापुरम, बड़वानी, आलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर और नीमच जैसे सात जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो सकती है।

यहां सक्रिय वेदर सिस्टम

मानसून द्रोणिका अब मप्र से हटकर गुजर रही है। आसपास बनी अन्य मौसम प्रणालियों की तीव्रता भी कम हो गई है। इससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल झमाझम से राहत रहेगी। हालांकि भोपाल समेत अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ-साथ उमस का भी अनुभव होगा। अगले 24 घंटों में मध्यम और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।
Exit mobile version