Site icon Yashbharat.com

MP Weather मध्यप्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 44 से 46.6 डिग्री तक पहुंचा

May Heat Wave Alert: मई यूं ही तपाएगी: दिल्ली में 25 मई तक सताएंगे लू के थपेड़े, रेड अलर्ट जारी; जानें पूरे सप्ताह कितना रहेगा पारा

MP Weather मध्यप्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 44 से 46.6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। शुक्रवार को कुछ और शहरों में भी लू चलने की संभावना है। उधर, प्रदेश से होकर द्रोणिका गुजरने के कारण बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी भी मिल रही है। इस वजह से कुछ शहरों में आंशिक बादल भी बने हुए हैं। शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को कुछ और शहरों में लू चल सकती है। साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होकर देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

इसी चक्रवात से एक दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर कर्नाटक तक बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में। वहां से लगतार आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं।

Exit mobile version