Site icon Yashbharat.com

Mp weather 3 दिन बाद फिर नया वेदर सिस्टम बनने से भारी बारिश की संभावना

MP WEATHER UPDATE

Mp weather मध्यप्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने और कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते बारिश की रफ्तार कम हो गई है, हालांकि 3 दिन बाद एक बार फिर नया सिस्टम बनने से भारी बारिश देखने को मिलेगा। आज रविवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा हालांकि कहीं कहीं बूंंदाबांदी हो सकती है।

23 जुलाई को पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।अबतक इस मानसूनी सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है यानी औसत 8.2 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। निवाड़ी व टीकमगढ़ में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

Exit mobile version