Site icon Yashbharat.com

MP Weather उत्तर भारत से हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण फिर लौटी ठंड

images 98

MP Weather उत्तर भारत से हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण आंशिक बादल छाये रहने के हालात बने हुए हैं। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज हुआ। दतिया सहित प्रदेश के आठ शहरों गुना, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव, रीवा, सागर और उमरिया में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.8 डिग्री कम रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ चुका है। वहीं, वर्तमान में पूर्वी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से कर्नाटक तक एक द्रोणिका भी बनी है। जबकि हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने की वजह से ऊंचाई के स्तर पर कुछ बादल भी छा रहे हैं

मतलब ठंड ने अधिकांश जिलों में असर दिखाया है। राजधानी भोपाल में सुबह ठंड तो दोपहर में तेज धूप रही। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिनमौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

Exit mobile version